स्वास्थ्य बन्ना गुुप्ता ने सांसद और विधायक के साथ किया रिम्स ट्रामा सेंटर का निरीक्षण
मंत्री ने कहा जल्द ही पूरे हॉस्पिटल का निरीक्षण के बाद ही गवर्निंग बॉडी की बैठक
रांची। रिम्स में आज गवर्निंग बॉडी की 55वीं बैठक बुलाई गई थी। बैठक की अध्यक्षता स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता कर रहे थे। बैठक में स्वास्थ्य सचिव अरूण कुमार सिंह, रिम्स के निदेशक कामेश्वर प्रसाद, अधीक्षक हीरेन बिरूवा, सांसद संजय सेठ, कांके के विधायक समरी लाल व रिम्स के अधिकारी मौजूद थे। बैठक शुरू होते ही सांसद और विधायक ने पूरे हॉस्पिटल का निरीक्षण कर वस्तुस्थिति से अवगत होने की मांग रखी। सांसद और विधायक की मांगों का समर्थन करते हुए स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने बैठक को अगले आदेश तक के लिए स्थगित कर दिया। इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, सांसद संजय सेठ और विधायक समरी लाल ने रिम्स के अधिकारियों के साथ ट्रामा सेंटर का निरीक्षण किया। निरीक्षण में पाया गया कि हॉस्पिटल में मरीज की बेड पर चादर नहीं है। मरीजों ने पूछताछ में मंत्री को बताया कि सभी तरह की जांच बाहर से कराने को कहा जाता है। श्ह शिकायत सून नाराजगी जाहिर करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने तत्काल ट्रामा सेंटर के सीएमओ को सस्पेंड करने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि जल्द ही पूरे हॉस्पिटल का निरीक्षण किया जाएगा। इसके बाद ही गवर्निंग बॉडी की बैठक कराने को लेकर तिथि घोषित की जाएगी।
हमारा इस्तीफा स्वीकर कर लीजिए : डायरेक्टर
सांसद संजय सेठ ने कहा कि रिम्स में व्यवस्था लचर हो गई है। मंत्री और डायरेक्टर के बीच में तालमेल का अभाव है। जिसकी वजह से रिम्स की स्थिति नारकीय हो गई है। इसलिए तालमेल से ही व्यवस्था दुरुस्त हो सकती है। इससे पहले बैठक के दौरान सभी कांफ्रेंस रूम में जुटे थे। जहां डायरेक्टर डॉ कामेश्वर प्रसाद ने गवर्निंग बॉडी अध्यक्ष व सदस्यों से कई बार गुहार लगाई। उन्होंने कहा कि हमारा इस्तीफा स्वीकार कर लीजिए।
