देवघर में बाबा मंदिर के दानपात्र का खुलासा

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया ने बताया कि 24 जुलाई 2026 को बाबा मंदिर परिसर में स्थित 18 दानपात्र को मंदिर प्रशासन की देखरेख में खोला गया। इस दौरान दानपात्र से प्राप्त कुल आय 17,67,086 रुपये के अलावा नेपाली नगद 1630, डॉलर 21 और रियाल 17 भी दान स्वरूप प्राप्त हुए। दानपात्र को कड़ी सुरक्षा के बीच खोला गया, और उसमें से निकले पैसे को गिनती के लिए मंदिर प्रशासनिक भवन में रखा गया।

दान में मिली विभिन्न देशों की मुद्रा

रियाल, जो सऊदी अरब, ओमान, कतर और ईरान की मुद्रा है, से यह स्पष्ट होता है कि इन देशों में रहने वाले श्रद्धालुओं ने दान दिया है। वहीं, नेपाल से बड़ी संख्या में शिव भक्त देवघर आते हैं, जिससे नेपाली रुपए भी मिले। डॉलर की उपस्थिति यह दर्शाती है कि अमेरिका और अन्य देशों में रहने वाले भारतीयों ने भी इसका योगदान किया है।