मिहिजाम में युवक की गिरफ्तारी
कानगोई पत्थर डंप के पास पुलिस ने किया गिरफ्तार
जामताड़ा के मिहिजाम क्षेत्र में एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जो पुलिस की वर्दी में लोगों पर रौब डाल रहा था। एसडीपीओ वसीम रजा के अनुसार, मिहिजाम थाना प्रभारी प्रदीप राणा को गश्त के दौरान सूचना मिली थी कि कानगोई-डोमदाहा रोड पर एक व्यक्ति पुलिस की वर्दी में शराब का सेवन कर रहा है।
पुलिस जब कानगोई पत्थर डंप के पास पहुंची, तो वहां एक युवक को पुलिस के बूट, पैंट और सफेद बनियान पहने हुए देखा गया। युवक ने अपनी पहचान अनूप कुमार के रूप में बताई और दावा किया कि वह जैप-5 का जवान है, जिसका पदस्थापन देवघर में है। जब पुलिस ने उससे पहचान पत्र मांगा, तो उसने जैप-5 देवघर का एक अस्थायी आईडी कार्ड दिखाया।
