मुंबई: दक्षिण भारतीय सिनेमा के मशहूर अभिनेता विजय देवरकोंडा और उनकी पत्नी रश्मिका मंदाना की शादी के बाद एक नई खुशखबरी अब चर्चा का विषय बन गई है। दोनों ने हाल ही में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गईं। शादी के तुरंत बाद, विजय ने अपने एक्स अकाउंट पर इस विशेष मुलाकात की जानकारी दी और एक बेहद भावुक पोस्ट भी साझा किया।

विजय और रश्मिका ने 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में एक प्राइवेट और intimate सेरेमनी में विवाह बंधन में बंधे। यह कार्यक्रम परिवार के करीबी सदस्यों और दोस्तों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। दोनों ने अपनी शादी की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा कर फैंस को खुशखबरी दी। अब, दोनों 4 मार्च को हैदराबाद में एक भव्य रिसेप्शन का आयोजन करने जा रहे हैं, जिसमें कई मशहूर चेहरे शामिल होने वाले हैं।

विजय ने इस मुलाकात को लेकर लिखा, ‘कुछ दिन पहले हमने माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और उनके आशीर्वाद लिए। हमने इतिहास, आर्किटेक्चर और कहानियों पर काफी अच्छा समय व्यतीत किया और उन्होंने मेरे माता-पिता के लिए बहुत प्यारा लेटर लिखा।’ विजय ने बताया कि यह अनुभव उनके लिए बहुत खास था और पीएम मोदी ने उन्हें ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएं दीं।

कल्चर और सिनेमा पर चर्चा

अमित शाह से हुई मुलाकात के संबंध में विजय ने कहा, ‘हमने माननीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की और कल्चर तथा सिनेमा पर बेहतरीन बातचीत की। उन्होंने हमें एक सुंदर गणेश जी की मूर्ति उपहार के रूप में भेंट की, जो अब हमारे पूजा घर में रखी गई है।’

21 फरवरी को हुई थी यह मुलाकात

रिपोर्टों के अनुसार, यह मुलाकात शादी से पूर्व 21 फरवरी को दिल्ली में हुई थी, जहां दोनों ने पीएम मोदी और अमित शाह को व्यक्तिगत रूप से अपनी शादी और रिसेप्शन का निमंत्रण दिया था। इस दौरान रश्मिका येलो सलवार सूट में और विजय व्हाइट आउटफिट में नजर आए। उन्होंने पीएम मोदी को शॉल और अन्य उपहार दिए, जबकि अमित शाह को सिल्वर गणेश जी की मूर्ति भेंट की।

4 मार्च को होगा ग्रैंड रिसेप्शन

पीएम मोदी ने दोनों परिवारों को शादी की बधाई और अच्छे भविष्य की शुभकामनाएं देने के लिए पत्र लिखा। यह मुलाकात फैंस के लिए खास रही है, क्योंकि विजय और रश्मिका दोनों ही साउथ सिनेमा के प्रमुख अभिनेताओं में से एक हैं। उनकी जोड़ी पिछले कुछ वर्षों में ‘गीता गोविंदम’ और ‘डियर कॉमरेड’ जैसी चर्चित फिल्में देकर फेमस हुई है। फैंस उन्हें ‘विरोश’ के नाम से जानते हैं। अब सबकी निगाहें 4 मार्च के हैदराबाद रिसेप्शन पर टिकी हैं, जहां कई बॉलीवुड और टॉलीवुड स्टार्स के आने की संभावना है।