भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट मैच गुवाहाटी में 22 नवंबर से शुरू होगा

नई दिल्ली: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट मैच गुवाहाटी में 22 नवंबर को होने जा रहा है। इस महत्वपूर्ण मुकाबले से पहले साउथ अफ्रीकी टीम को एक बड़ा झटका लगा है, तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा चोट के कारण इस टेस्ट मैच से बाहर हो चुके हैं।

ज्ञात हो कि रबाडा पहले टेस्ट मैच में भी मैदान पर नहीं उतर सके थे, जो कोलकाता में खेला गया था। अब वे गुवाहाटी में होने वाले इस दूसरे मुकाबले में भी नहीं खेल पाएंगे। साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बवुमा ने इस बात की पुष्टि की है कि रबाडा की अनुपस्थिति टीम के लिए एक चुनौती होगी।

अभी के लिए अपडेट मिलता रहेगा…