📌 गांडीव लाइव डेस्क:
जमशेदपुर: सीतारामडेरा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर भालूबासा मुस्लिम बस्ती रोड नंबर 4 का निवासी शुभम कुमार दुबे उर्फ़ प्रिंस को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 7 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस को संदेह है कि वह किसी आपराधिक गतिविधि में शामिल होने की योजना बना रहा था। एएसआई राजीव कुमार मंडल के बयान पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
