गिरिडीह में संतोषी माता मंदिर का जीर्णोद्धार महोत्सव
गिरिडीह: शहर के मकतपुर रोड पर स्थित प्राचीन संतोषी माता मंदिर में चल रहे जीर्णोद्धार सह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तीसरे दिन गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने मंदिर का दौरा किया। उन्होंने पूजा-पाठ के दौरान मां संतोषी के चरणों में माथा टेककर प्रदेश और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
विधायक का दो दिवसीय दौरा
अपने दो दिवसीय गिरिडीह दौरे के दूसरे दिन विधायक कल्पना सोरेन जब मंदिर परिसर पहुँचीं, तो उनके साथ एसपी डॉ. बिमल कुमार, डीडीसी स्मिता कुमारी, मेयर प्रमिला मेहरा, डिप्टी मेयर सुमित कुमार और झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह सहित पार्टी के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
समिति ने किया भव्य स्वागत
मंदिर परिसर में पहुंचने पर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव समिति के सदस्यों प्रदीप अग्रवाल, सतीश साव, दिलीप केसरी, डिम्पल साव, दीपक मोदी और टुनटुन केसरी ने विधायक का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान स्थानीय महिलाओं ने विधायक कल्पना सोरेन को माला पहनाकर और माता की चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया। विधायक ने नवनिर्मित मंदिर की भव्यता और सुंदरता की सराहना करते हुए समिति के प्रयासों पर खुशी व्यक्त की।
