गिरिडीह में महिला BLO के साथ मारपीट का मामला
गिरिडीह नगर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या-25 में एक महिला बीएलओ के साथ मारपीट और मोबाइल छीनने की घटना सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिला बीएलओ रूबी प्रवीण गुरुवार को वार्ड संख्या-25 में मतदाता सत्यापन और मैपिंग का कार्य कर रही थीं। इसी दौरान मोहम्मद फैयाज, मोहम्मद अज़ाज़ और मोहम्मद इजाज़ ने उनके साथ गाली-गलौज की और उन्हें शारीरिक रूप से नुकसान पहुंचाया। आरोप है कि इस घटना के दौरान उनके मोबाइल फोन को भी छीन लिया गया।
सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील
महिला बीएलओ के साथ हुई मारपीट के बाद अन्य बीएलओ ने प्रशासन से अपील की है कि SIR कार्य में संलग्न कर्मचारियों की सुरक्षा को सुनिश्चित किया जाए, ताकि वे बिना किसी डर के अपने कार्यों का निर्वहन कर सकें। साथ ही, उन्होंने मांग की है कि महिला बीएलओ के साथ हुई इस घटना के आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। इस मामले में नगर थाना पुलिस ने आवेदन के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
